राहत इंदौरी ने अपनी शायरी और गजलों से कई सरकारों को चेताया है तो बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने भी लिखे हैं. राहत ने करीब एक दर्जन किताबें लिखीं और हाल ही में उनकी बायोग्राफी भी रिलीज़ हुई थी।

rahat indori, rahat indori sahayri,
Rahat Indori


Rahat Indori has warned many governments with his poetry and ghazals, and has also written songs in many Bollywood films. Rahat wrote about a dozen books and his biography was also released recently.

मोहब्बत और बगावत की शायरी से युवाओं के दिल को जीतने वाले मशहूर शायर राहत इंदौरी अब हमारे बीच नहीं रहे. मंगलवार की सुबह ही उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना सामने आई थी. दोपहर होते-होते उन्हें दिल का दौरा पड़ा और निधन हो गया. लॉकडाउन से पहले तक राहत इंदौरी कई मुशायरों में शायरी करते रहे. उनकी कई पंक्तियां आज भी युवाओं के दिल को छू जाती हैं और इतिहास में दर्ज हो गई हैं.

राहत इंदौरी ने अपनी शायरी और गजलों से कई सरकारों को चेताया है तो बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने भी लिखे हैं. आज जब राहत इंदौरी इस दुनिया में नहीं हैं, तो उन्हें याद करते हुए उनके कुछ वो शेर पढ़िए जो हमेशा चर्चा में रहे।

  • Rahat Indori Hindi Shayari
  • Rahat Indori Shayari
  • Rahat Indori Sad Shayari
  • Rahat Indori Shayari and Ghazal

1. एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तों
दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो

2. बीमार को मरज़ की दवा देनी चाहिए
मैं पीना चाहता हूं पिला देनी चाहिए

3. वो चाहता था कि कासा ख़रीद ले मेरा
मैं उस के ताज की क़ीमत लगा के लौट आया

4. अफवाह थी की मेरी तबियत ख़राब है
लोगों ने पूछ पूछ के बीमार कर दिया

5. सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में
किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है

👉 सऊदी अरब के कर्ज तले दबे पाकिस्तान को झटका, तेल सप्लाई पर लगाई रोक

6. अंदर का ज़हर चूम लिया धुल के आ गए
कितने शरीफ़ लोग थे सब खुल के आ गए

7. दो गज सही मगर ये मेरी मिल्कियत तो है,
ऐ मौत तूने मुझको जमींदार कर दिया

8. मैं जानता हूं दुश्मन भी कम नहीं,
लेकिन हमारी तरह हथेली पर जान थोड़ी है

👉 क्या बाबरी मस्जिद का ताला राजीव गांधी ने खुलवाया था ? जानिए पूरा सच

9. किसने दस्तक दी, कौन है
आप तो अंदर है बाहर कौन है

10. शाख़ों से टूट जाएँ वो पत्ते नहीं हैं हम
आँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे

11. ये ज़िंदगी जो मुझे क़र्ज़-दार करती रही
कहीं अकेले में मिल जाए तो हिसाब करूँ

12. हम से पहले भी मुसाफ़िर कई गुज़रे होंगे
कम से कम राह के पत्थर तो हटाते जाते

👉 अयोध्या में बाबर के नाम पर नहीं होगी कोई मस्जिद | शिलान्यास के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा बुलावा 

13. जनाज़े पर मिरे लिख देना यारो
मोहब्बत करने वाला जा रहा है

14. दोस्ती जब किसी से की जाए
दुश्मनों की भी राय ली जाए

15. मैं जब मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना
लहू से मेरी पेशानी पर हिंदुस्तान लिख देना

16. आंख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखो
ज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो

17. मेरे हुजरे में नहीं और कहीं पर रख दो
आसमां लाए हो ले आओ ज़मीं पर रख दो

18. ये बूढ़ी क़ब्रें तुम्हें कुछ नहीं बताएँगी
मुझे तलाश करो दोस्तो यहीं हूँ मैं

19. अब ना मैं हूँ ना बाक़ी हैं ज़माने मेरे,
फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे

20. लोग हर मोड़ पे रुक रुक के सँभलते क्यूं हैं
इतना डरते हैं तो फिर घर से निकलते क्यूं हैं

21. मैं ताज हूं तो ताज को सर पर सजाएँ लोग
मैं ख़ाक हूं तो ख़ाक उड़ा देनी चाहिए

22. अजीब लोग हैं मेरी तलाश में मुझ को
वहाँ पे ढूँढ रहे हैं जहां नहीं हूँ मैं

23. बादशाहों से भी फेंके हुए सिक्के न लिए
हम ने ख़ैरात भी माँगी है तो ख़ुद्दारी से

24. ये हादसा तो किसी दिन गुजरने वाला था
मैं बच भी जाता तो एक रोज मरने वाला था

25. हों लाख ज़ुल्म मगर बद-दुआ' नहीं देंगे
ज़मीन माँ है ज़मीं को दग़ा नहीं देंगे

  • अगर यह आर्टिकल और न्यूज़ पसंद आया हो तो नीचे कमेंट जरूर करें

Post a Comment

أحدث أقدم